*ब्रेकिंग न्यूज-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18लोगों की मौत -20 घायल*
डेस्क-नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल भी हैं। यह घटना रात 10 बजे के करीब प्लेटफाॅर्म नंबर 13 और 14 पर हुई। रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में लगे महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे और ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा दिया जाएगा
रेलवे ने मुआवजा का ऐलान किया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. जबकि गंभीर घायलों को 2.5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. सामान्य घायल को 1लाख रुपये दिए जाएंगे.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट कर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर बेहद दुखद है. ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
DCP रेलवे KPS मल्होत्रा ने कहा, “…हमने भीड़ का अंदाज़ा लगया था, लेकिन यह घटना बहुत कम समय में घटित हुई… रेलवे द्वारा तथ्यों की जांच की जाएगी… जांच के बाद, हम घटना के पीछे के कारणों का पता लगाएंगे…”
DCP रेलवे KPS मल्होत्रा ने कहा, “…हमने भीड़ का अंदाज़ा लगया था, लेकिन यह घटना बहुत कम समय में घटित हुई… रेलवे द्वारा तथ्यों की जांच की जाएगी… जांच के बाद, हम घटना के पीछे के कारणों का पता लगाएंगे…”
भगदड़ में मृतकों की सूची –
1. आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार
2. पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली
3. शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली
4. व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली
5. पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार
6. ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार
7. सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार
8. कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार
9. विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार
10. नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली, बिहार
11. शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
12. पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा, बिहार
13. संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी, हरियाणा
14. पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली
15. ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली
16. रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली
17. बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली
18. मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली।