धर्म-कर्मराशिफल

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- रेपंजेल की कहानी*

आज का पंचांग और राशिफल
🌤️ दिन – मंगलवार

🌤️ विक्रम संवत – 2080

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन – दक्षिणायन।

🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु

🌤️ मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)

🌤️ पक्ष – कृष्ण।

🌤️ तिथि – अष्टमी रात्रि 12:37 तक तकतत्पश्चात नवमी।

🌤️ नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी 06 दिसम्बर रात्रि 03:38 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी।

🌤️ योग – विष्कंभ रात्रि 10:42 तक तत्पश्चात प्रीति।

🌤️ राहुकाल – शाम 03:15 से शाम 04:35 तक।

🌞 सूर्योदय – 07:03

🌤️ सूर्यास्त- 17:55

👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा में।

🚩 व्रत पर्व विवरण- कालभैरव जयंती।

💥 विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)।

🌷 दीर्घायु के लिए 🌷

👉🏻 २ ग्राम सौंठ में पानी मिलाकर रात को लोहे की कड़ाही के अंदर लेप करें। प्रातः काल वह सौंठ दूंध में मिलाकर पीने से दीर्घायुश की प्राप्ति होती है।

🌷 भूत-प्रेत भागने के लिए 🌷

😱 भूत-पिशाच जहाँ रहते हैं, वहां गाय खड़ी कर दो, गाय की सुगंध से भूत अपने आप भागेंगे। किसी के घर में भूत-प्रेत का वास हो, तो गाय का गोबर अथवा गाय का झरण छिटका करो। गाय का कंडा जलाकर, उस पर थोड़ा गाय का घी डाल दो, भूत अपने आप भागेंगे, आपको भागना नहीं पड़ेगा। अगर किसी व्यक्ति के अंदर भूत घुसे हैं तो उसे उसी धूप वाले कमरे में बिठाओ, भाग जायेंगे।

🌷 अथर्व मंत्र विधि 🌷

👉🏻 कोई भी रोग हो, कोई भी परेशानी हो “ॐ अच्युताय नमः, ॐ गोविन्दाय नमः, ॐ अनंताय नमः नामभेशजात” (अच्युताय नमः जो कभी चुय्त नहीं होते, गोविन्दाय नमः जिनकी सत्ता से इन्द्रियाँ विचरण करती हैं, अनंताय नमः जिसकी सत्ता से शक्ति, सामर्थ्य व कृपा का कोई अंत नहीं) इस मंत्र से अभिमंत्रित करके गंगा जल या तुलसी के पत्ते खाएं या दूसरों को दें तो रोगों व नीच विचारों में गिरने से बचता है। इसे बोलते हैं, अथर्व मंत्र विधि। ऐसा रोज़ सुमिरन करें।

🌞पंचक : रविवार, 17 दिसंबर, अपराह्न 03:45 बजे से

गुरुवार, 21 दिसंबर, रात 10:09 बजे तक।

8 दिसंबर, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी।

22 दिसंबर, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

आज का राशिफल

मेष (Aries) : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है, जिसमें आप पुराने शिकवे ना उखाड़े। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपको किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत करनी होगी।

वृषभ (Taurus) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई काम होते-होते लटक सकता है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगा। आपको अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए किसी से पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे दूर करने के लिए आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों की किसी अन्य कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मिथुन (Gemini) : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपको समस्या हो। आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क (Cancer) : आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे। संतान आपसे कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप अपनी जेब देखकर ही पूरी करें। आपको नौकरी के साथ-साथ किसी और काम को करने के लिए भी समय निकालना होगा, तभी आप अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में किसी से बेवजह ना उलझें, नहीं तो वह आपके लिए कोई नहीं समस्या खड़ी कर सकता है।

सिंह (Leo) : आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें समस्या हो सकती है। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी को किसी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

कन्या (Virgo) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपसी होड़ के कारण आपसे कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। संतान से यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

तुला (Libra) : आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे ना उखाड़ें। आप अपने घर को रिनोवेट करने को भी आप अच्छा खासा ध्यान देंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि मित्र के रूप में आपके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं। आपको अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय में आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी टेंशन भी थोड़ा कम होगी।

धनु (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपके कई काम एक साथ हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप कहीं घूमने फिरने की योजना को बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से पूछकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे।

मकर (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपका कोई पुराने लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपका कोई काम पूरा न होने से आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा किया, तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

मीन (Pisces) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है और आपके सामने कुछ ऐसी समस्याएं आएंगी, जिन्हें देखकर आपको कोई निर्णय लेने में समस्या होगी, जो लोग सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उनकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपको मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।

*💐💐रेपंजेल की कहानी💐💐*

बहुत समय पहले की बात है यूरोप महाद्वीप के जर्मनी देश में एक पति और पत्नी रहा करते थे। दोनों का एक दूसरे के सिवा और कोई नहीं था। विवाह के कई वर्षों उपरांत भी उनकी कोई संतान नहीं हुई। समय इसी प्रकार से गुजर रहा था कि अचानक एक दिन स्त्री को अपनी कोख में संतान की अनुभूति हुई और गर्भावस्था के दौरान उसको कुछ इस प्रकार महसूस हुआ कि उसको रेपंजेल नामक शाक खानी चाहिए। आसपास वह शाक कहीं भी उपलब्ध नहीं थी। पति पत्नी एक जादूगरनी के बगीचे के समीप ही रहते थे। पत्नी के मन की बात जब पति ने सुनी तो पति ने उससे वादा किया कि वह उसके लिए रेपंजेल नाम की वह शाक साथ लेकर आएगा। बगीचे में चोरी से घुसकर उसने वह शाक अपनी पत्नी के लिए तोड़ी और यह क्रम कई दिनों तक चलता रहा।

एक दिन बगीचे की मालकिन जादूगरनी ने, जिसका नाम डेम गोथेल था, उसे यह चोरी करते हुए देख लिया और जादूगरनी ने पति को बंधक बना लिया। पति जादूगरनी के सामने बहुत गिड़गिड़ाया और अंततः जादूगरनी एक शर्त पर वह शाक उसकी पत्नी के लिए देने के लिए राजी हो गई। शर्त यह थी कि संतान के जन्म के बाद वह उसे जादूगरनी को सौंप देगा। मायूस मन से पति ने उसकी वह बात मान ली और बच्चे के जन्म होते ही उसने जादूगरनी के हाथों अपनी पुत्री को सौंप दिया। जादूगरनी ने अत्यंत मनोयोग से उसकी पुत्री का पालन पोषण किया और उसका नाम उसी शाक के नाम पर रेपंजेल रखा। रेपंजेल एक अत्यंत रूपवती कन्या के रूप में धीरे धीरे विकसित होने लगी। उसके सुनहरे बाल और अद्वितीय रूप की चर्चा आसपास की जगह पर धीमे-धीमे से फैलने लगी।कन्या के 12 वर्ष के होते ही जादूगरनी डेम गोथेल ने उसको एक ऐसी मीनार में कैद कर दिया, जिसमें ना तो कोई दरवाजा था और ना चढ़ने के लिए ही कोई सीढ़ी। इसमें एक ऊंचे स्थान पर एक कमरा था, जिसमें कि केवल एक खिड़की थी. जादूगरनी अपनी जादुई शक्तियों के माध्यम से छोटी बच्ची तक पहुंचती और हर दिन उससे मिलने के लिए दिन के समय जरुर जाती। इसी प्रकार से दिन बीतने लगे वह बच्ची बड़ी होकर एक अत्यंत रूपवती स्त्री के रूप में विकसित हुई। उसके लंबे घने सुनहरे बाल इतने लंबे हो गए की बाद में जादूगरनी उनके सहारे मीनार पर चढ़कर कमरे में आने और जाने लगी। ऐसा करते वक्त वह रेपंजेल को पुकारते हुए कहती

“रेपंजेल अपने बाल गिराओ, ताकि मैं तुम्हारे सुनहरे बालों पर चढ़कर ऊपर आ सकूं।”

समय इसी तरह से गुजरता गया और एक दिन किसी राज्य का राजकुमार घूमते घूमते उसी क्षेत्र में आ गया, जहां पर रेपंजेल उस मीनार में रहती थी। रेपंजेल की आवाज में अद्वितीय मिठास थी, जब वह गाती थी तो जैसे समय ठहर जाता था। एक दिन राजकुमार नवनीत को टहलते टहलते एक मधुर आवाज़ सुनाई पड़ी। वह आवाज कहां से आ रही है यह जानने के लिए जब राजकुमार मीनार के पास गया तो उसे दिखाई पड़ा कि एक ऊंची मीनार के ऊपर कमरे में एक सुंदर रूपवती स्त्री रहती है। उसकी इस मीठी आवाज को सुनकर राजकुमार उसकी तरफ अत्यंत आकर्षित हुआ और वह अपनी उत्सुकता पर काबू नहीं रख सका। उसने मन में ठान ली कि वह इस बंद मीनार में रहने वाली स्त्री, जिसकी आवाज इतनी मधुर है, के विषय में जान के ही रहेगा। एक दिन जब दिन के समय जादूगरनी रेपंजेल से मिलने के लिए आई तो उसने जादूगरनी को वह शब्द कहते और बालों के जरिए ऊपर चढ़ते हुए देख लिया। राजकुमार ने इसी प्रकार जब रात के समय रेपंजेल को पुकारा तो उसने उसे आने के लिए मीनार के सहारे अपने बालों को लटका दिया। राजकुमार ऊपर जाकर रेपंजेल से मिला।

रेपंजेल और राजकुमार एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। दोनों ने मिलते ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था और वह एक दूसरे के लिए के अंतरंग सहचर बन गए। अतः राजकुमार ने रेपंजेल के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। रेपंजेल इस पर सहमत हुई और दोनों का मिलना जुलना धीमे-धीमे बढ़ने लगा। जादूगरनी डेम गोथेल रोज दिन के समय रेपंजेल को मिलने के लिए आया करती थी। राजकुमार और रेपंजेल ने मिलकर एक योजना बनाई कि राजकुमार द्वारा दिए गए रेशम से रेपंजेल एक सीढ़ी बनायेगी, जिससे कि वह दोनों उस जगह से भाग सकें। रेपंजेल की मूर्खता के कारण जादूगरनी डेम गोथेल को राजकुमार के रेपंजेल के पास आने और उसके गर्भवती हो जाने का पता चल गया। जादूगरनी डेम गोथेल ने रेपंजेल को मीनार से बाहर निकाल दिया और जंगली जानवरों के बीच से जंगल में विचरने को अकेला छोड़ दिया, और वह स्वयं उस मीनार के कमरे में जाकर छुप गयी। राजकुमार के चढ़ने के लिए उसने रेपंजेल के बालों को काटकर उन्हें मीनार से बाहर लटका दिया ताकि राजकुमार ऊपर चढ़ सके और उसे कोई शंका ना हो। जब राजकुमार रेपंजेल से मिलने के लिए उस रात आया तो रेपंजेल की जगह जादूगरनी को पाकर वह भयभीत हो गया और मीनार से कूद पड़ा जिससे कि नीचे पड़े काटों से उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। जब राजकुमार नीचे गिरने लगा उसके हाथ में रेपंजेल के कटे हुए बाल आ गए और रेपंजेल की लंबी बालों की लट राजकुमार के साथ ही नीचे गिर गई। नीचे उतर पाने का कोई अन्य तरीका न होने के कारण जादूगरनी डेम गोथेल उस मीनार में फंस गई और अंततः मृत्यु को प्राप्त हुई।

अपनी आंखों और अपनी प्रेमिका को खो देने के बाद राजकुमार निराश होकर अंधा होकर जगह-जगह भटकने लगा। कई महीनों तक इस प्रकार भटकने के पश्चात वह उस क्षेत्र में जा पहुंचा जहां पर रेपंजेल बस चुकी थी। उधर रेपंजेल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिनमें एक बेटी और एक बेटा हुआ। इसी तरह कुछ समय तक एक दूसरे के विछोह में रहने के बाद अंततः दोनों उसी राज्य में एक स्थान पर मिले, और उनके मिलन से चमत्कार स्वरुप राजकुमार की दृष्टि वापस आ गई और रेपंजेल के लंबे सुनहरे बाल उसको वापस मिल गए और दोनों हंसी खुशी अपना जीवन साथ में बिताने लगे।

*💐💐शिक्षा💐💐*
इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि बुरे का अंत बुरा ही होता है। और विश्वास के सहारे एक दिन दुनिया में सब कुछ पाया जा सकता है। जिस तरह जादूगरनी गलत नियत से रेपंजेल को इतने साल कैद में रखती है, एक दिन उसे इसका दंड मिला और वह मारी गई। रेपंजेल ने बचपन से उम्मीद लगाई हुई थी, कि उसे एक दिन कोई बचने आएगा उसकी खुशयाली भरी ज़िन्दगी होगी, एक दिन उसके इस विश्वास को भगवान् ने पूरा कर दिया।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *