*सूरी इंटरप्राइजेज, रेलवे रोड, ऋषिकेश से प्राप्त करें ऋषिकेश उद्योग व्यापार मंडल का सदस्यता फार्म*
देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश- उद्योग व्यापार मंडल ऋषिकेश का सदस्यता फॉर्म ऋषिकेश के विभिन्न जगहों पर मिल रहे हैं जिसमें पुराने सदस्यों को एवं नए सदस्यों को फॉर्म भरकर फिर से सदस्यता ग्रहण करनी है उक्त आशय की जानकारी देते हुए ऋषिकेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि ऋषिकेश उद्योग व्यापार मंडल
निर्वाचन पूर्व सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है।
ऋषिकेश उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव प्रस्तावित हैं। इस संदर्भ में निर्वाचन पूर्व सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
संगठन के सभी पुराने सदस्य नवीनीकरण के पात्र हैं। उन्हें केवल वर्ष 2025 से 2028 हेतु ₹50 प्रति वर्ष की अनुमन्य दर से शुल्क जमा करना है।तीन वर्ष के लिए सदस्यता शुल्क मात्र 150 रुपए रखा गया है।
सदस्यता शुल्क जमा करने हेतु निम्न जगहों पर संपर्क करें-
निवर्तमान नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा
निवर्तमान महामंत्री प्रतीक कालिया
अथवा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों से संपर्क करें।
नए सदस्य भी आमंत्रित हैं।
वे सदस्यता फॉर्म भरकर और निर्धारित अनुमन्य शुल्क की रसीद के साथ आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा Google Form के माध्यम से भी उपलब्ध है।
लिंक नीचे संलग्न है।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeCb5mGfR-uHhV9Ty5wSM-kmo2kNhe4Qn3PZNHkjijuU9T9dg/viewform
इसके अलावा रेलवे रोड सूरी एंटरप्राइजेज से भी आप फार्म प्राप्त कर सकते हैं।