धर्म-कर्मराशिफल

*।।आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- बेटे की चुभन॥*


📜««« *आज का पंचांग* »»»📜
कलियुगाब्द…………………….5125
विक्रम संवत्……………………2080
शक संवत्………………………1945
रवि…………………………दक्षिणायन
मास……………………………….पौष
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी…………………………….पंचमी
दोप 02.29 पर्यंत पश्चात षष्ठी
सूर्योदय………….प्रातः 07.07.14 पर
सूर्यास्त………….संध्या 05.53.19 पर
सूर्य राशि…………………………..धनु
चन्द्र राशि…………………………सिंह
गुरु राशि…………………………..मेष
नक्षत्र………………………………मघा
प्रातः 08.32 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग…………………………आयुष्मान
रात्रि 04.34 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण…………………………..तैतिल
दोप 02.29 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………….(सहस्य) हेमंत
दिन…………………………..सोमवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
01 जनवरी सन 2024 ईस्वी ।

⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 12.08 से 12.51 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल :-*
प्रात: 08.30 से 09.50 तक ।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*धनु*
06:08:34 08:12:52
*मकर*
08:12:52 09:55:29
*कुम्भ*
09:55:29 11:23:09
*मीन*
11:23:09 12:48:20
*मेष*
12:48:20 14:23:50
*वृषभ*
14:23:50 16:19:42
*मिथुन*
16:19:42 18:34:42
*कर्क*
18:34:42 20:55:24
*सिंह*
20:55:24 23:13:04
*कन्या*
23:13:04 25:29:45
*तुला*
25:29:45 27:49:37
*वृश्चिक*
27:49:37 30:08:34

🚦 *दिशाशूल :-*
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक………………..1
🔯 शुभ रंग………………सफ़ेद

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 07.10 से 08.29 तक अमृत
प्रात: 09.49 से 11.09 तक शुभ
दोप. 01.48 से 03.08 तक चंचल
अप. 03.08 से 04.28 तक लाभ
सायं 04.28 से 05.48 तक अमृत
सायं 05.48 से 07.28 तक चंचल
रात्रि 10.48 से 12.29 तक लाभ |

📿 *आज का मंत्र :-*
॥ ॐ मृत्युंजयाय नमः ॥

📢 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (चतुर्थोऽध्यायः – ज्ञानकर्मसंन्यासयोगः) -*
यदृच्छालाभसंतुष्टो द्वन्द्वातीतो विमत्सरः।
समः सिद्धावसिद्धौ च कृत्वापि न निबध्यते॥४-२२॥
अर्थात :
जो स्वतः प्राप्त वस्तु से संतुष्ट, द्वंद्वों( हर्ष-शोक आदि ) से अतीत, ईर्ष्या रहित और सफलता- असफलता में समान रहने वाला हो, वह कर्मों को करता हुआ भी उनसे नहीं बँधता॥22॥ .

🍃 *आरोग्यं :-*
*लहसुन के फायदे -*

1. सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हाई बीपी से बचाव होता है। ऐसा माना जाता है कि लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। यह न केवल रक्त के प्रवाह को नियमित करता है बल्कि यह हृदय से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहुसन को खाने से रक्त संचार बेहतर होने से सेक्स की उत्तेजना को बढ़ावा मिलता है।

2. इसका नियमित उपयोग डाइबिटीज और डिप्रेशन जैसी कई बीमारियों को रोकता है।

3. लहसुन शरीर को परजीवियों और कीड़ों से बचाता है तथा लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।

💁‍♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।

🐠 *राशि फलादेश मीन :-*
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
*॥बेटे की चुभन॥*

*शर्मा जी सुबह सुबह अपने दफ़्तर के लिए निकलने वाले थे ।*

*तभी अचानक क्षितिज ने एक पैकेट उनके सामने कर दिया…. पापा ! वापस करना है ये जैकेट।’*

*‛क्यों?’*

*‛फिट नहीं हो रहा…ज़्यादा टाइट है ।’*

*लंच बॉक्स देते हुए मां तमतमाई…अरे शर्मा जी ! आप भी न..! बेटा बड़ा हो गया है औऱ पहले से ज़्यादा तगड़ा भी , अब थोड़ा बड़ा साइज का जैकेट ही पहनेगा ना ….क़भी कुछ ख़याल तो रहता नहीं आपको… ! फिर से आप उसके लिए पुराना साइज ले आएँ होंगे । इतना महंगा वाला जैकेट लाने से पहले एक बार उससे पूछ भी लिया होता।*

*लेकिन अपनी पत्नी की बातों को बेहद गौर से सुनने के बाद भी शर्मा जी की आंखों में अपने लाड़ले के लिए अविश्वास दिखा.. क्षितिज ने बात ही ऐसी की थी…क्योंकि शर्मा जी ये भली भांति जानते थे कि उनका औऱ उनके बेटे का साइज़ एक ही है ।*

*’बेटा ! इस बार भी इंटरव्यू में वही पुराना जैकेट…*
*रूक गए शर्मा जी… शायद उनका गला भर आया था ।*

*‛छोड़िए न पापा ! इंटरव्यू ही तो देना है , कोई फ़ैशन शो में थोड़े न जाना है मुझें । आख़िर क्या फर्क पड़ता है ! जीवन की राह नई है और मंजिल नई , जैकेट पुराना ही सही।’,,*

*दरअसल क्षितिज की नज़र अपने पिता की बहुत पुरानी स्वेटर पर थी जो उसके पुराने जैकेट से भी कहीं ज़्यादा फटेहाल थी। उसके पिता प्रतिदिन दफ़्तर से घर देर रात तक पहुँचते थे और सर्दियां शुरू हो चुकी थीं ।*

*शर्मा जी ने अपनी लाचारी बतानी शुरू की….लेकिन बेटे, पैसे तो वापस नहीं मिलेंगे , ऐसा करते हैं शाम को हम दोनों एक साथ चलेंगे..इन्हें बदलकर तुम्हारे लिए दूसरी ले आएंगे ।*

*नहीं पापा , मेरे पास बिलकुल भी इस काम के लिए वक़्त नहीं है , मुझें अपने अगले इंटरव्यू की तैयारी पर फ़ोकस करना है….इस बार मुझें माफ़ कीजिए प्लीज ।*
*वो इतना बोलकर अपने कमरे की ओर बढ़ गया ।*

*अब शर्मा जी की पत्नी ने उनसे कहा….ए जी , अगर ये जैकेट आपमें फिट आएगा तो इसे अपने लिए भी रख सकते हैं क्योंकि इसका कलर औऱ डिजाइन मुझें बहुत पसंद आ रहा है ।*

*पत्नी की ज़िद पर बेचारगी में शर्मा जी ने जब उस जैकेट को नापना शुरू किया तो उन्हें बिलकुल फिट आ गया…. हालांकि उन्होंने जैकेट अपने साइज़ का ही लिया था क्योंकि दोनों बाप बेटे का माप एक था ।*

*मजबूरी में कोई चारा न देख शर्मा जी नया जैकेट पहनकर अपने मन में कुछ कुछ सोंचते हुए दफ़्तर के लिए निकल गए ।*

*उनके जाने के बाद माँ ने क्षितिज को आवाज़ देकर अपने पास बुलाया औऱ फ़िर उसके माथे को चूमते हुए अपनी डबडबाई आँखों को छुपाकर उससे कहा…..देखते देखते अब काफ़ी बड़ा हो गया है तू मुन्ना ………!!*

*क्षितिज भी अपने आंसू रोक न पाया औऱ अपनी माँ से लिपटकर बुदबुदाया……..मेरी हर जरूरत का ख़याल रखने वाले मेरे पापा कभी गलत साइज़ ला ही नहीं सकते , लेकिन अगर वो जैकेट मैं पहनता तो मुझे चुभता बहुत चुभता…..*

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *