उत्तराखंडऋषिकेश

हितम् वैदिक अनुसंधान पीठम् द्वारा ऋषिकेश में पांचवा कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित*

देवभूमि जे के न्यूज 6 जनवरी 2024 हितम् वैदिक अनुसंधान पीठम् द्वारा ऋषिकेश में पांचवा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
हितम् वैदिक अनुसंधान पीठम् ने आज ऋषिकेश में मां गंगा के पावन तट पर वानप्रस्थ आश्रम घाट पर पांचवा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में जरूरतमंदों को हजारों की संख्या में कंबल वितरण किया गया।

इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रांत के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा, महंत लोकेश दास जी महाराज और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
संस्था के संस्थापक आचार्य नरेश ने बताया कि हितम् वैदिक अनुसंधान पीठम् पिछले कई वर्षों से भारत की संस्कृति, सभ्यता, शिक्षा, स्वास्थ्य ,साधु संतों और गरीबों की सेवा हेतु अनेको कार्यक्रम चलाती है।
आज इसी कड़ी में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। यह संस्था देश के युवाओं को रोजगार के लिए देश-विदेश में रोजगार व जीवकोपार्जन हेतु हमेशा प्रयासरत रहती है।

इस आयोजन से पूर्व उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा ने सूचना के अधिकार के विषय में पत्रकारों को विस्तार से बताया कि 2005 में सूचना का अधिकार की स्थापना की गई थी, जो की एक बहुत सशक्त कानून है ।स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद यह महत्वपूर्ण है । अपने आप में एक मिसाल है उच्च स्तर पर सूचना प्राप्त करना आसान है।भारत में सूचना के अधिकार के अंतर्गत आप कुछ भी सूचना प्राप्त कर सकते हैं। 12 अक्टूबर 2005 को अमल में आई एक सशक्त कानून निश्चित रूप से सभी को मजबूती प्रदान करती है और उत्तराखंड में 90% आरटीआई मांगने वालों का निराकरण हो जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधा इवेंट मैनेजमेंट से विजय शर्मा, पूर्व नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष माधव अग्रवाल, समाजसेवी इंद्र प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र राणा, आदेश तोमर, सुभाष शर्मा, मुरलीधर शर्मा, पूर्व सभासद पिंकी शर्मा, योगी विकास, अधिशासी अभियंता मंजू चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *