उत्तराखंडधर्म-कर्मराशिफल

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग-जादुई घर*


««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द……………………5126
विक्रम संवत्…………………..2081
शक संवत्………………………1946
रवि………………………….उत्तरायण
मास……………………………बैशाख
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी…………………………….सप्तमी
रात्रि 04.21 पर्यंत पश्चात अष्टमी
सूर्योदय……प्रातः 05.46.40 पर
सूर्यास्त…..संध्या 07.00.00 पर
सूर्य राशि………………………….मेष
चन्द्र राशि……………………….कर्क
गुरु राशि………………………….मेष
नक्षत्र……………………………..पुष्य
दोप 01.05 पर्यंत पश्चात अश्लेशा
योग………………………………….गंड
प्रातः 07.22 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण………………………………गरज
दोप 03.34 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………..(माधव) वसंत
दिन………………………….मंगलवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
14 मई सन 2024 ईस्वी ।

⚜️ *अभिजीत मुहूर्त* :-
दोप 11.56 से 12.49 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोप 03.39 से 05.17 तक ।

☸ शुभ अंक………………..5
🔯 शुभ रंग……………….लाल

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*मेष*
04:10:17 05:51:22
*वृषभ*
05:51:22 07:49:51
*मिथुन*
07:49:51 10:03:33
*कर्क*
10:03:33 12:19:43
*सिंह*
12:19:43 14:31:32
*कन्या*
14:31:32 16:42:11
*तुला*
16:42:11 18:56:49
*वृश्चिक*
18:56:49 21:12:59
*धनु*
21:12:59 23:18:36
*मकर*
23:18:36 25:05:42
*कुम्भ*
25:05:42 26:39:15
*मीन*
26:39:15 28:10:17

🚦 *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 09.05 से 10.44 तक चंचल
प्रात: 10.44 से 12.22 तक लाभ
दोप. 12.22 से 02.00 तक अमृत
दोप. 03.38 से 05.16 तक शुभ
रात्रि 08.16 से 09.38 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र* :-
।। ॐ महावीराय नमः ।।

*संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (षष्ठोऽध्यायः – आत्मसंयमयोग:) -*
युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु।
युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा॥६-१७॥
अर्थात :
दुःखों का नाश करने वाला यह योग सम्यक् आहार-विहार करने वाले का, कर्मों में सम्यक् चेष्टा करने वाले का और सम्यक् प्रकार से सोने और जागने वाले का ही सिद्ध होता है॥17॥

🍃 *आरोग्यं :*-
विभिन्न औषधियों से दमे का उपचार :—-

१- अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटने से श्वास , खांसी व जुक़ाम में लाभ होता है ।

२- प्याज़ का रस , अदरक का रस , तुलसी के पत्तों का रस व शहद ३-३ ग्राम की मात्रा में लेकर सुबह-शाम सेवन करने से अस्थमा रोग नष्ट होता है |

३- काली मिर्च – २० ग्राम , बादाम की गिरी – १०० ग्राम और खाण्ड – ५० ग्राम लें | तीनों को अलग – अलग बारीक़ पीस कर चूर्ण बना लें , फिर तीनों को अच्छी तरह से मिला लें | इस मिश्रण की एक चम्मच लें और रात को सोते समय गर्म दूध से लें , लाभ होगा |

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।

💁‍♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।

🏹 *राशि फलादेश मकर :-*
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

*राशि फलादेश कुंभ :-*
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

🐠 *राशि फलादेश मीन :-*
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें।

☯ *आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

*जादुई घर*

एक दिन एक लेखक की पत्नी ने उससे कहा कि तुम बहुत किताबें लिखते हो😀आज मेरे लिए कुछ लिखो तो फिर मुझे विश्वास होगा कि तुम सच में एक अच्छे लेखक हो…
फिर लेखक ने लिखा.. मेरा जादुई घर

मैं,मेरी पत्नी और हमारे बच्चे,एक जादुई घर में रहते हैं….😀
हम अपने गंदे कपड़े उतार देते हैं,जिन्हें अगले दिन साफ ​​कर दिया जाता है😀

हम स्कूल और ऑफिस से आते ही अपने जूते उतार देते हैं, फिर अगली सुबह हम साफ सुथरे पॉलिश वाले जूते पहनते हैं…😀
हर रात कूड़े की टोकरी कचरे से भरी होती है और अगली सुबह खाली हो जाती है…. 😀
मेरे जादुई घर में खेलते समय बच्चों के कपड़ों से बदबू आती है,लेकिन अगले ही पल वे साफ हो जाते हैं और उनके खेल उपकरण जल्दी से अपने बक्से में फिर से व्यवस्थित हो जाते हैं….. 😀
मेरे जादुई घर में हर दिन मेरे और मेरे बच्चों के लिए पसंदीदा खाना बनता है…🙏

मेरे जादुई घर में,आप सुन सकते हैं “माँ, मम्मी मम्मा” हर दिन लगभग सौ बार पुकारा जाता है …😀
मम्मा नेल क्लिपर कहाँ है…❓ माँ, मेरा गृहकार्य पूरा करो…मम्मा, भाई मुझे पीट रहा है…😀

मम्मा,आज मेरा स्कूल लंच बॉक्स बनाना मत भूलना,माँ आज ही हलवा पूङी बनाओ…. 😀
माँ,मुझे आज चींटी नहीं मिल रही है,वह यहां रोज एक लाइन में चलती है
माँ मेरे लिए एक सैंडविच बनाओ…मुझे भूख लगी है
माँ मुझे वॉशरूम जाना है…😀
मम्मा,मुझे पहले भूख लगी थी… 😀
अभी नहीं रात को सोने से पहले जो आखिरी शब्द सुना वो है “माँ” और सबसे पहला शब्द सुना है “माँ” जब मैं सुबह अपने जादुई घर में उठता हूँ …🙏

बेशक, इस जादुई घर की ओर अब तक कोई भी आकर्षित नहीं हुआ है,हालांकि सभी के पास यह जादुई घर है …
और शायद ही कभी किसी ने इस घर के “जादूगर” का धन्यवाद किया होगा… 😎

इन जादुई घरों का जादूगर कोई और नहीं बल्कि हर “पत्नी और मां” है।  जो अपने ही घरों में करते हैं ऐसा जादू…👍

भगवान हर उस “पत्नी और मां” को आशीर्वाद दें,जिनके “धैर्य और अनंत कर्म” हर घर में समृद्धि लाते हैं…

सभी माताओं, पत्नियों, बेटियों और बहनों को समर्पित

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *