उत्तराखंडऋषिकेशख़ास ख़बर

*ऋषिकेश-नगर निगम द्वारा 10 दिन- सात हजार पौधा लगाओ अभियान का हुआ शुभारंभ*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 12 जुलाई 2024 ।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम द्वारा 10 दिन, सात हजार पौधारोपण लगाओ अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे। इस दौरान करीब 300 पर्यावरण मित्रों को डॉ अग्रवाल ने रेनकोट भी वितरित किये।

शुक्रवार को त्रिवेणी घाट से पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है, हमें अपने जीवन में जितना हो सके उतना अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है। प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन सभी जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है। प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा। कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाए तो कदापि गलत नहीं होगा। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है। पेड़ लगाना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है और प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है। एक तरह से पेड़ लगाने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस मौके पर आम, पीपल, तुलसी, लीची, बेलपत्र, नींबू सहित फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। इस मौके पर नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, मण्डल अध्यक्ष सुमित पवार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन नागपाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, देवदत्त शर्मा, जयंत किशोर शर्मा, दीपक बिष्ट, अंशुल अरोड़ा, प्रदीप कोहली, रूपेश गुप्ता, नितिन सक्सेना, नंदकिशोर जाटव, राजू नरसिम्हा, चंदू यादव, सुजीत यादव, सुधा असवाल, अविनाश भारद्वाज, संजीव सिलस्वाल, आशीष अग्रवाल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, चंद्रकांत भट्ट, रेड एफएम की टीम तथा वरदान संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *