उत्तराखंडधर्म-कर्मराशिफल

आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- भ्रम.


📜««« *आज का पंचांग* »»»📜
कलियुगाब्द…………………..5126
विक्रम संवत्………………….2081
शक संवत्…………………….1946
मास……………………………भाद्रपद
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी…………………………….नवमी
रात्रि 11.27 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि……………………….दक्षिणायन
सूर्योदय…….प्रातः 06.13.02 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.33.41 पर
सूर्य राशि………………………..सिंह
चन्द्र राशि…………………………धनु
गुरु राशि………………………..वृषभ
नक्षत्र………………………………मूल
रात्रि 09.40 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग……………………….आयुष्मान
रात्रि 10.34 पर्यंत पश्चात सौभाग्य
करण………………………….बालव
प्रातः 11.41 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………(नभस्य) वर्षा
दिन…………………………….गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :–*
12 सितम्बर सन 2024 ईस्वी ।

⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*
प्रातः 11.58 से 12.47 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल :-*
दोपहर 01.54 से 03.25 तक ।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*सिंह*
04:22:41 06:34:34
*कन्या*
06:34:34 08:45:09
*तुला*
08:45:09 10:59:47
*वृश्चिक*
10:59:47 13:15:57
*धनु*
13:15:57 15:21:34
*मकर*
15:21:34 17:08:40
*कुम्भ*
17:08:40 18:42:13
*मीन*
18:42:13 20:13:25
*मेष*
20:13:25 21:54:09
*वृषभ*
21:54:09 23:52:49
*मिथुन*
23:52:49 26:06:31
*कर्क*
26:06:31 28:22:41

🚦 *दिशाशूल :-*
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक…………………..3
🔯 शुभ रंग…………………..पीला

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 10.50 से 12.21 तक चंचल
दोप. 12.21 से 01.53 तक लाभ
दोप. 01.53 से 03.25 तक अमृत
सायं 04.56 से 06.28 तक शुभ
सायं 06.28 से 07.56 तक अमृत
रात्रि 07.56 से 09.25 तक चंचल

📿 *आज का मंत्र :-*
|। ॐ परमात्मने नम: ।|

📢 *सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (नवमोऽध्यायः – राजविद्याराजगुह्ययोग:) -*
ज्ञानयज्ञेन चाप्यन्ये यजन्तो मामुपासते ।
एकत्वेन पृथक्त्वेन बहुधा विश्वतोमुखम् ॥९- १५॥
अर्थात :
दूसरे ज्ञानयोगी मुझ निर्गुण-निराकार ब्रह्म का ज्ञानयज्ञ द्वारा अभिन्नभाव से पूजन करते हुए भी मेरी उपासना करते हैं और दूसरे मनुष्य बहुत प्रकार से स्थित मुझ विराट स्वरूप परमेश्वर की पृथक भाव से उपासना करते हैं।।15।।

🍃 *आरोग्यं :-*
हकलाहट के घरेलू उपाय :-

1. हरा धनिए और अमलताश के गूदे को पानी में पीसकर उसी पानी से २१ दिन तक लगातार कुल्ले करने से हकलाहट दूर हो जाती है |
2. १ हरा आमला बच्चे को रोज़ खिलाने से हकलाने को दूर किया जा सकता है।
3. हकलाहट दूर करने के लिए तेज पत्ते को जीभ के नीचे रखने का घरेलू नुस्खा आजमाएं।
4. ७ बादाम और ३ काली मिर्च मिलाकर लें यह हकलाहट दूर करने का घरेलू इलाज है।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अपनी कीमती वस्तुएं आज संभालकर रखें। गृहिणियां सावधानी रखें, घरेलू कामकाज में चोट लग सकती है। सोचे अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घरेलू कार्य समय पर होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापार में बड़ा धनलाभ होने के योग हैं। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय-व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। माता-पिता को शारीरिक कष्ट के योग हैं। डॉक्टरी सलाह लेने में लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें।

👧 *राशि फलादेश कन्या :-*
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश में विवेक का प्रयोग करें। धनार्जन होगा। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लापरवाही न करें। छात्रों की अध्ययन क्षमता बढ़ेगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज अधिक थकान महसूस होगी। शारीरिक आराम की आवश्यकता रहेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। धनागम होगा।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज अप्रत्याशित धनलाभ के योग हैं। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। शरीर साथ नहीं देगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। उत्साह बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होकर स्थिति लाभप्रद रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। तनाव रहेगा। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। बकाया वसूली के प्रयास मनोनुकूल रहेंगे। अपनी देनदारी समय पर चुका पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यापारिक योजना में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी।

🐟 *राशि फलादेश मीन :-*
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार में अनहोनी की आशंका रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर समय व्यस्तताभरा रहेगा।

☯ *आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

*🌼🌼🌼भ्रम🌼🌼🌼*

एक बार रात के समय, एक शेर, जंगल से एक गाँव में आ गया। वह एक झोपड़ी के बाहर, दीवार के साथ जा बैठा।

उस समय उस झोपड़ी में, एक चार वर्ष का बच्चा जोर जोर से रो रहा था । उसकी माँ उसे चुप कराने का प्रयास कर रही थी। माँ ने बच्चे से कहा- बेटा चुप हो जा, नहीं तो शेर आ जाएगा। पर बच्चा चुप नहीं हुआ।

उस बाहर बैठे शेर ने सोचा कि ये बच्चा बड़ा ढीठ है, जो मुझ से भी नहीं डरता। फिर माँ ने कहा- बेटा चुप हो जा, मैं किशमिश लाती हूँ। बच्चा तुरंत चुप हो गया।

उस शेर ने विचार किया कि लगता है यह किशमिश कोई मुझसे भी खतरनाक जीव है। यह विचार कर शेर भय से काँपने लगा। संयोग से उस समय, उसी झोपड़ी के छप्पर पर एक चोर भी छिपा हुआ था। शेर के काँपने से, उसे लगा कि कोई आ गया । नीचे देखा तो उसे शेर दिख गया।

शेर देख कर वह भी भय से काँपने लगा और हड़बड़ी में छप्पर से फिसल कर, सीधा शेर के ऊपर ही आ गिरा। और मरता क्या न करता, वह चोर शेर की गर्दन के बाल कस के पकड़कर शेर से चिपक गया।

शेर को लगा कि किशमिश आ गया और उस पर अटैक कर दिया। वह घबरा कर तेजी से जंगल की ओर दौड़ने लगा। वह तो दैवयोग से इतने में उस चोर को, सामने पेड़ की एक टहनी लटकती दिखाई दे गई। वह चोर उस टहनी को पकड़ कर लटक गया। और शेर जंगल में भाग गया।

संत कहते है कि जब कोई मनुष्य, उस शेर की ही तरह, वस्तु को कुछ का कुछ समझ लेता है, माने जब मनुष्य को वस्तु में अवस्तु का भ्रम हो जाता है, तब उसके स्वरूप पर आवरण पड़ जाता है और वह यूंही अपना बल भूल कर, बिना किसी बात के, भयग्रस्त हुआ, मारा मारा दौड़ा करता है।

समझना यह है कि मिथ्या जगत को सत्य मान लेने से, अपने आत्मस्वरूप पर अज्ञान का आवरण पड़ गया है और सर्वसमर्थ शाश्वत मुक्त परमेश्वर का अंश, अपने को असहाय मरणधर्मा और बंधनग्रस्त मानकर, बार बार मृत्यु का ग्रास बन रहा है।

मन का जाल हमेशा मनुष्य को भ्रमित करता रहता है। वह उसके हर निर्णय को प्रभावित करता है। क्या सही है और क्या गलत है इसके लिए ज्ञान का होना जरूरी है।
संसार एक भ्रम है, मिथ्या है। ज्ञान से इस भ्रम और मिथ्या को दूर किया जा सकता है। जरूरी नहीं कि जो हम देख रहे हों, सुन रहे हों, वह सत्य ही हो।
संत कहते हैं जीवन को सरल और सहज बनाना है तो सबसे पहले ज्ञान से इन भ्रम को करें दूर!

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *