ऋषिकेशधर्म-कर्म

*श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया गया*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 14 नवंबर 2023 ।

श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी प्रतिभाग की और श्रीकृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया। साथ ही विशेष आरती कर देश प्रदेश की उन्नति की कामना की।

मंगलवार को कार्यक्रम में शामिल मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के ल‍िए गोवर्धन पूजा अत्‍यंत के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है क्योंकि इसमें गाय माता की पूजा की जाती है। साथ ही कई अन्‍य जगहों पर यह पूजा पर‍िवार की सुख-समृद्धि, अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र की कामना के लिए भी की जाती है।
डॉ अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। बताया कि आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट यानी क‍ि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण ने देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।

इस मौके पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, श्री भरत मन्दिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, हर्ष वर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जग मोहन सकलानी, राजकुमार अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, जगमोहन सकलानी, वचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *