ऋषिकेशधर्म-कर्म

*श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर गुजराती आश्रम में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन*

गुजराती आश्रम में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते संतवृंद।
देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 22 जनवरी 2024- अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर पूरे देश में उल्लास का माहौल रहा। लोगों ने एक साथ रामनवमी और दीपावली मनाई ।आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। ऋषिकेश धर्मनगरी के विभिन्न मंदिरों में आज विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए ।
इसी परिपेक्ष्य में मायाकुंड स्थित गुजराती आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और राम नाम संकीर्तन के साथ सुंदरकांड का पाठ कर प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया।
इस अवसर पर स्वामी वियोगानन्द सरस्वती जी महाराज ,स्वामी राघवेन्द्रानन्द जी महाराज,स्वामी कृष्णानन्द सरस्वती जी, जवाहरलाल त्रिपाठी,श्रीमति सत्यावती त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी,श्रीमति सविता त्रिपाठी ,रामचन्द त्रिपाठी, निर्मला त्रिपाठी , हेमन्त उपाध्याय, सुमन उपाध्याय, नीतेश,श्रीमति रुबी सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *