ऋषिकेश

*क्रेजी एवम् पर्यटन विकास मेला 2024 का कैबिनेट मंत्री ने किया विधिवत उद्घाटन*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 23/01/2024-

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित क्रेजी एवम् पर्यटन विकास मेला 2024 का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नेताजी की प्रतिमा पर दीप जलाकर विधिवत शुभारंभ किया।
दोपहर बाद स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। शाम को जौनसारी लोक गायक मनोज सागर ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। बेजेनु, घोटा समेनिया गानों पर दर्शक जमकर झूमे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने चरखी, झूलों व चाट पकोड़ों का आनंद लिया।
मौके पर क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल, निवर्तमान सभासद गजेंद्र सजवान, मनोज बिष्ट, राजेंद्र थलवाल, मनोज मालासी, अजय रमोला, अधिशाषी अधिकारी तनवीर मारवाह, कर निरीक्षक अनुराधा गोयल, अवर अभियंता नरेश कुमार, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, जितेंद्र सिंह सजवान, शंकर नौटियाल, जगमोहन कुडियाल, विकाश सेमवाल आदि मौजूद थे।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *