धर्म-कर्मराशिफल

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग वाणी पर नियंत्रण रखें*

*⚜️ आज का राशिफल, 25 जनवरी 2024 , बृहस्पतिवार*

◻️◼️◻️◼️◻️◼️◻️◼️◻️◼️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ या थकान महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप आत्मविश्वास के दम पर खुद को साबित कर पाएंगे। आज आप एक बार फिर पुराने प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं। तनाव कम होगा। मनोबल बढेगा। नव ऊर्जा का संचार होगा। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। धन का अकस्मात लाभ होगा। धन प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। भाग-दौड़ रहेगी। आज लंबी यात्रा करना स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। धर्म मार्ग का अनुसरण होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। कभी-कभी अपने गुस्से को पी जाने में ही भलाई होती है। आज अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कारोबार में अकस्मात वृद्धि होगी। पुराना काम बनेगा। साझेदारी से फायदा होगा। आज आपको अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा घरेलू समस्या से छुटकारा मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ में ताजगी बनी रहेगी। आज पुराने मित्र मिलेंगे जिसे आप चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएं और उन्हें खुश कर दें। आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। धन का लाभ होगा। कार्य में नई योजना बनेगी। किसी प्रियजन से मिलाप होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दूर-समीप की यात्रा होगी। व्यय बढेगा। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धन का लाभ होगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रूमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपकी कारोबारी यात्रा में लाभ संभव है। चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। नए काम का प्रस्ताव मिलेगा परीक्षा में सफल होंगे। प्रियजन से मुलाकात संभव है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्वास्थ्य का लाभ होगा। यात्रा से थकावट महसूस करोगे। आज का दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। नई तकनीक का प्रयोग करके खूब लाभ कमाएंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी नये मित्र के मिलने से प्रसन्नता होगी। कारोबार से लाभ होगा।आज आपके कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर खींचतान हो सकती है। अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं।

2️⃣5️⃣❗0️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣

*♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️*

*!! वाणी पर नियंत्रण रखें !!*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

एक बार एक बूढ़े आदमी ने अफवाह फैलाई कि उसके पड़ोस में रहने वाला नौजवान चोर है।

यह बात दूर-दूर तक फैल गई। आस-पास के लोग उस नौजवान से बचने लगे। नौजवान परेशान हो गया, कोई उस पर विश्वास ही नहीं करता था।

तभी गाँव में एक चोरी की एक वारदात हुई और शक उस नौजवान पर गया, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लेकिन कुछ दिनों के बाद सबूत के अभाव में वह निर्दोष साबित हो गया, निर्दोष साबित होने के बाद वह नौजवान चुप नहीं बैठा। उसने उस बूढ़े आदमी पर गलत आरोप लगाने के लिए मुकदमा दायर कर दिया।

पंचायत में बूढ़े आदमी ने अपने बचाव में सरपंच से कहा- मैंने जो कुछ कहा था, वह एक टिप्पणी से अधिक कुछ नहीं था। किसी को नुकसान पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था।

सरपंच ने बूढ़े आदमी से कहा- आप एक कागज के टुकड़े पर वो सब बातें लिखें, जो आपने उस नौजवान के बारे में कहीं थीं और जाते समय उस कागज के टुकड़े-टुकड़े करके घर के रस्ते पर फ़ेंक दें, कल फैसला सुनने के लिए आ जाएँ…

बूढ़े व्यक्ति ने वैसा ही किया।

अगले दिन सरपंच ने बूढ़े आदमी से कहा कि फैसला सुनने से पहले आप बाहर जाएँ और उन कागज के टुकड़ों को.. जो आपने कल बाहर फ़ेंक दिए थे, इकट्ठा कर ले आएं।

बूढ़े आदमी ने कहा- मैं ऐसा नहीं कर सकता। उन टुकड़ों को तो हवा कहीं से कहीं उड़ा कर ले गई होगी। अब वे नहीं मिल सकेंगें। मैं कहाँ-कहाँ उन्हें खोजने के लिए जाऊंगा?

सरपंच ने कहा- ‘ठीक इसी तरह, एक सरल-सी टिप्पणी भी किसी का मान-सम्मान उस सीमा तक नष्ट कर सकती है… जिससे वह व्यक्ति किसी भी दशा में दोबारा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो सकता।

*शिक्षा:-*
यदि किसी के बारे में कुछ अच्छा नहीं कह सकते, तो चुप रहें। वाणी पर हमारा नियंत्रण होना चाहिए, ताकि हम शब्दों के दास न बनें..!!

*सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।*
*जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *