ऋषिकेश

*ऋषिकेश -श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल में इनो दिवा महोत्सव में छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*

देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 8 नवंबर 2023-श्री भरत मंदिर समिति ऋषिकेश में श्री भारत मंदिर पब्लिक स्कूल में इनो दिवा महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल पर प्रपन्नाचार्य जी महाराज एवं प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एकल गायन, नृत्य, विज्ञान प्रदर्शनी सहित बच्चों के प्रतिभाओं का शानदार प्रस्तुति देखने को मिला।

विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान प्रदर्शनी, सामाजिक विज्ञान, प्रदर्शनी ,आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी के आयोजन में विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में मृदा नभी डिटेक्टर, हाइड्रोलिक ट्रैफिक, रेडियस सिस्टम , स्मार्ट और सुरक्षा ब्रेक सिस्टम वैक्यूम क्लीनर स्वचालित ड्रिप सिंचाई प्रणाली सहित तमाम अत्याधुनिक उत्पादन का प्रदर्शन बच्चों के द्वारा किया गया। सामाजिक विज्ञान में अक्षय ऊर्जा, चंद्रयान 3, भारतीय अर्थव्यवस्था , भारतीय संसद, मिट्टी का कटाव के कारण भूमि के क्षरण को कैसे रोका जाए सहित तमाम बिंदुओं पर बच्चोंं ने अपना प्रदर्शन लोगों को दिखाया। आर्ट एवं क्राफ्ट में दिए रंगोली, पेपर लड़कियां पेंटिंग, चित्र, साज सज्जा एवं फूलों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली का प्रदर्शन स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।
विद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा सुंदर-सुंदर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें गणेश वंदना, स्वागत गीत, सीता हरण, रावण वध, श्री राम का राज्याभिषेक, सोशल मीडिया का प्रभाव, प्राचीन नारी व आधुनिक नारी, गढ़वाली नृत्य, गुजराती नृत्य, योग एवं प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के. एल. दीक्षित, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, मदन मोहन शर्मा, सुनील थपलियाल, चेतन शर्मा, अंबिका धस्माना ,ज्योति विशेष विद्यालय की अध्यापिका श्रृति शर्मा, विनोद कोठियाल,पूर्णिमा तायल सहित तमाम अभिभावक एवं लोग उपस्थित थे।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *