धर्म-कर्मराशिफल

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग -हमारा नजरिया, हमारा भविष्य*


⚜️««« *आज का पंचांग* »»»⚜️
कलियुगाब्द……………………5126
विक्रम संवत्…………………..2081
शक संवत्………………………1946
रवि…………………………दक्षिणायन
मास…………………………………पौष
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी………………………….प्रतिपदा
रात्रि 03.20 पर्यंत पश्चात द्वितीया
सूर्योदय…….प्रातः 07.07.00 पर
सूर्यास्त……..संध्या 05.53.18 पर
सूर्य राशि………………………….धनु
चन्द्र राशि…………………………धनु
गुरु राशि………………………..वृषभ
नक्षत्र……………………….पूर्वाषाढ़ा
रात्रि 11.53 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग………………………………..ध्रुव
संध्या 06.52 पर्यंत पश्चात व्याघात
करण………………………..किस्तुघं
दोप 03.39 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु………………….(सहस्य) हेमंत
दिन………………………….मंगलवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
31 दिसंबर सन 2024 ईस्वी ।

⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 11.48 से 12.30 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल :-*
दोप 02.44 से 04.02 तक ।

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*धनु*
06:02:17 08:08:00
*मकर*
08:08:00 09:54:58
*कुम्भ*
09:54:58 11:28:32
*मीन*
11:28:32 12:59:45
*मेष*
12:59:45 14:40:29
*वृषभ*
14:40:29 16:39:09
*मिथुन*
16:39:09 18:52:51
*कर्क*
18:52:51 21:09:01
*सिंह*
21:09:01 23:20:50
*कन्या*
23:20:50 25:31:29
*तुला*
25:31:29 27:46:07
*वृश्चिक*
27:46:07 30:02:17

🚦 *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

☸ शुभ अंक………………..4
🔯 शुभ रंग………………..लाल

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 09.33 से 10.51 तक चंचल
प्रात: 10.51 से 12.08 तक लाभ
दोप. 12.08 से 01.26 तक अमृत
दोप. 02.43 से 04.01 तक शुभ
रात्रि 07.01 से 08.43 तक लाभ ।

📿 *आज का मंत्र* :-
॥ ॐ आंजनेय नमः॥

📢 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
*श्रीमद्भगवतगीता (एकादशोऽध्यायः – विश्वरूपदर्शनयोग:) -*
न तु मां शक्यसे द्रष्टुमनेनैव स्वचक्षुषा ।
दिव्यं ददामि ते चक्षुः पश्य मे योगमैश्वरम् ॥११- ८॥
अर्थात :
परन्तु मुझको तू इन अपने प्राकृत नेत्रों द्वारा देखने में निःसंदेह समर्थ नहीं है, इसी से मैं तुझे दिव्य अर्थात अलौकिक चक्षु देता हूँ, इससे तू मेरी ईश्वरीय योग शक्ति को देख॥8॥

🍃 *आरोग्यं :*-
*नीम की पत्तियां :-*

1. नीम की पत्तियों को चबाकर खाने से शरीर में मौजूद रक्त शुद्ध हो जाता है।

2.नीम की दातुन करने से दांत मजबूत होने के साथ-साथ दांतों में चमक आ जाती है और मसूढ़े में भी सूजन नहीं होती।

3.नीम की वल्कल का लेप किसी भी घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है।

4.नीम की पत्तियों को पानी में उबाल उस पानी से नहाने से त्वचा संबंधी रोगों से निजात मिलती है।

5.नीम से तैयार तेल की मालिश करना भी लाभकारी होता है।

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐏 *राशि फलादेश मेष :-*
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज रोजगार में अच्छी वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज रोजगार में अच्छी वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

👫 *राशि फलादेश मिथुन :-*
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
धन के बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।

💁‍♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। धन के संबंध में मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

🏹 *राशि फलादेश मकर :-*
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यापार में लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। दूर से शोक संदेश मिल सकता है। बाहरी विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

*राशि फलादेश कुंभ :-*
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

🐠 *राशि फलादेश मीन :-*
आज पुराने साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बाहरी क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। व्यापार में अच्‍छी खबर मिलेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।

☯ *आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

*हमारा नजरिया, हमारा भविष्य !!*

एक टीचर एक बार पूरी क्लास के बच्चों को अपने गांव में लेकर गई। उनके गांव में उनके परिवार वालों ने आम के बाग लगा रखे थे। साथ ही एक नर्सरी भी थी, जहां गुलाब की खेती होती थी। सारे बच्चों ने बाग से तोड़कर बढ़िया आम 🥭खाए और फिर गुलाबों🌹 के बीच खड़े होकर ढेर सारी फोटो खिंचवाई। जब वहां से चलने का समय आया, तब टीचर ने कहा, बच्चो, हमारी जिंदगी में अच्छे लोग और अच्छे रिश्ते होने बहुत जरूरी होते हैं। हमें इनकी अहमियत समझनी चाहिए।

एक बच्चे ने पूछा, लेकिन हम यह कैसे पता लगाएं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा। टीचर कहने लगी, चलो इसे हम एक खेल के जरिये समझते हैं। तुम जरा आम के बाग में जाओ और वहां जो भी सबसे बड़ा आम हो, वह मेरे लिए तोड़कर ले आओ। लेकिन यदि तुम एक बार आगे बढ़ गए, तो लौट नहीं सकते। वह बच्चा बाग में गया और वहां सारे आमों को ध्यान से देखने लगा। एक-एक आम को देखते हुए वह यह सोचकर आगे बढ़ता गया कि शायद इससे बड़ा आम आगे दिख जाए।

ऐसा करते-करते वह बाग के अंत तक पहुंच गया। आखिरी सिरे पर पहुंचने के बाद उसे यह समझ में आया कि सबसे बड़ा आम तो पहले ही पेड़ पर लगा था। वह खाली हाथ टीचर के पास पहुंचा और अपना अनुभव सुनाया। टीचर बोली, हम अक्सर ऐसे ही लोगों को समझने में भूल कर देते हैं। अच्छे की तलाश में हम इधर-उधर ढूंढते रहते हैं, और जो हमारे सामने है, हम उसे भी नहीं पहचान पाते।

अच्छा चलो, अब मेरे लिए सबसे बड़ा गुलाब तोड़कर ले आओ। इस बार बच्चे ने कोई गलती नहीं की। वह गुलाब के बाग में गया और उसे सबसे पहला गुलाब जो सबसे बड़ा दिखा, उसे तोड़कर ले आया। टीचर कहने लगी, देखा, इस बार तुमने अपने ऊपर विश्वास किया और खुद को यकीन दिलाया कि जो मेरे सामने है, वही सबसे अच्छा है। अच्छाई अक्सर दूसरों में नहीं, बल्कि अपने ही अंदर छिपी रहती है।

*  *कहानी से सीख* *
ज्यादा अच्छे की लालच में उसे ना खो दे जो आपके सामने है। हम अक्सर ऐसे ही लोगों को समझने में भूल कर देते हैं। अच्छे की तलाश में हम इधर-उधर ढूंढते रहते हैं, और जो हमारे सामने है, हम उसे भी नहीं पहचान पाते। हमारी सोच और नजरिया ही हमारा भविष्य तय करते हैं।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *