उत्तराखंडऋषिकेश

*लोकतंत्र का नहीं बल्कि सरकारी तंत्र का था ऋषिकेश मेयर का चुनाव, साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद जाऐंगे हाईकोर्ट:- सुधीर राय*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 27 जनवरी

नगर निगम ऋषिकेश के 25 जनवरी को मतगणना के बाद प्रदेश में निकाय चुनाव समाप्त होने के साथ ही आचार संहिता भी समाप्त हो गई हैं। मगर चुनाव के नतीजे आने के बावजूद भी चुनाव में हार-जीत को लेकर बड़ी चर्चाएं हो रही हैं जोकि थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां भी सुनो नतीजों में भारी गडबडी की बात की जा रही है। ऋषिकेश में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर के चुनाव के मुख्य संयोजक सुधीर राय ने तो इस चुनाव को लोकतंत्र नहीं बल्कि सराकारी तंत्र घोषित किया है। कहा कि वह इन नतीजों का लेकर जल्द हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा आएंगे।

सोमवार को आईएसबीटी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर के चुनाव संयोजक सुधीर राय ने पत्रकारों को बताया कि यह चुनाव लोकतंत्र का नहीं बल्कि सरकारी तंत्र का था। जिसमें भाजपा ने सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर हमारे निर्दलीय प्रत्याशी को जानबूझकर हराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में हुए मेयर पद के चुनाव की चर्चाएं प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश व विदेश में भी खुब हो रही है। जनता अभी भी हमारे प्रत्याशी की पराजय नहीं मान रही है। क्योंकि जनता ने ही दिनेश चंद्र मास्टर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा था। जिसको मूलनिवासी भू कानून संघर्ष समिति, बेरोजगार संघ सहित कई संगठनों का समर्थन मिला था।
उन्होंने ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने पहाड़ी मूल के लोगों की अनदेखी की है। किसी भी पहाड़ी मूल के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया है। पहाड़ी मूल के लोगों के नाम पहले ही काट दिए थे। पोलिंग बूथों पर धीमी गति से वोटिंग कराई गई जिससे हमारे लोग वोट नहीं डाल पाए। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र पर कुछ पेटियां तो विधिवत सील बंद थी मगर कुछ पेटियों को तार से बांधकर लागा गया था जिनके नीचे सील लगी थी। जिससे इस चुनाव में गडबडी की पूरी-पूरी आशंका बनी थी। कहा कि हमारे ऐजेंटों ने बताया कि 2548 वोट निरस्त किए थे, जिसमें 2000 वोट हमारे थे। उन्होंने अंत कहा कि वह पूरे साक्ष्य इकट्ठा होने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस अवसर पर निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर शाहिद बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने समर्थन देने वाले संगठनों, मतदाताओं और रात-दिन काम करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।
चंद्रेश्वरनगर में 8-10 बजे तक मतदान किया गया। भाजपा प्रत्याशी के क्षेत्र से मतपेटीयां 10 घंटे बाद मतदान केंद्र में पहुंची। कुछ पेटियां को परोपर रुप बंद नहीं थी जिसपर सील निचे से बंद थी। कुछ पेटियां सील थी। उन्होंने कहा कि इस बीच मतपत्रों को बदलने का काम किया है। कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है।

मतगणना:- मैदानी क्षेत्र में हमें नील वोट है जबकि हमारे क्षेत्र से भाजपा को 50 प्रतिशत मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने एजेंटों को कही है।
पोलिंग एजेंटों ने कहा कि हमारे 14 एजेंट थे जबकि उनके 64-65 लोग अंदर थे। सभी ऐजेंट मतगणना अधिकारी को
कहा कि हमारी 700 वोट भाजपा को दी, 2548 वोट निरस किए हैं जिसमें 2000 वोट हमारे थे। कहा कि जबकि देहरादून में मतगणना चल रही थी। जो भी काम किया गया है यह सब सुनियोजित था।

यह धनबल के साथ ही यह तंत्र का भी चुनाव था।

कहा कि हमारे स्टार प्रचारक स्थानीय लोग है जबकि इनके स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री ने जनता को दबाने का काम किया है। उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। जिसने ने भी समर्थन दिया था सभी का आभार व्यक्त किया।

भाजपा को चेतावनी दी कि पहाड़ी लोगों को गाली देने का काम किया है वह ठीक नहीं। जिस पर मंत्री सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं कि हैं।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *