उत्तराखंडधर्म-कर्मराशिफल

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग – “मिट्टी का प्रभाव”*


*आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 10/02/2025, सोमवार*
*त्रयोदशी, शुक्ल पक्ष,*
*माघ*
(समाप्ति काल)

तिथि———-त्रयोदशी 18:56:49 तक
पक्ष———————— शुक्ल
नक्षत्र——— पुनर्वसु 17:59:53
योग————– प्रीति 10:25:31
करण———–कौलव 07:07:44
करण———– तैतुल 18:56:49
करण————- गर 30:52:25
वार———————- सोमवार
माह———————— माघ
चन्द्र राशि—– मिथुन 11:55:40
चन्द्र राशि—————– कर्क
सूर्य राशि——————- मकर
रितु———————— शिशिर
आयन—————— उत्तरायण
संवत्सर——————– क्रोधी
संवत्सर (उत्तर) ————–कालयुक्त
विक्रम संवत—————- 2081
गुजराती संवत————– 2081
शक संवत—————– 1946
कलि संवत—————– 5125
सूर्योदय————– 07:03:39
सूर्यास्त————– 18:18:56
दिन काल———— 11:15:17
रात्री काल————- 12:44:07
चंद्रोदय————– 16:15:30
चंद्रास्त—————- 30:14:24
लग्न—-मकर 27°21′ , 297°21′
सूर्य नक्षत्र—————— धनिष्ठा
चन्द्र नक्षत्र—————- पुनर्वसु
नक्षत्र पाया—————— रजत

*🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩*

हा—- पुनर्वसु 11:55:40

ही—- पुनर्वसु 17:59:53

हु—- पुष्य 24:05:41

हे—- पुष्य 30:13:07

*💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮*

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
==========================
सूर्य= मकर 27°40, धनिष्ठा 2 गी
चन्द्र= मिथुन 27°30 , पुनर्वसु 3 हा
बुध =धनु 27°52 ‘ धनिष्ठा 2 गी
शु क्र= मीन 09°05, उ o फाo’ 2 थ
मंगल=मिथुन 24°30 ‘ पुनर्वसु ‘ 2 को
गुरु=वृषभ 17°30 रोहिणी, 3 वी
शनि=कुम्भ 24°28 ‘ पू o भा o , 2 सो
राहू=(व) मीन 05°15 उo भा o, 1 दू
केतु= (व)कन्या 05°15 उ oफा o 3 पा

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*

राहू काल 08:28 – 09:52 अशुभ
यम घंटा 11:17 – 12:41 अशुभ
गुली काल 14:06 – 15: 30अशुभ
अभिजित 12:19 – 13:04 शुभ
दूर मुहूर्त 13:04 – 13:49 अशुभ
दूर मुहूर्त 15:19 – 16:04 अशुभ
वर्ज्यम 26:08* – 27:46* अशुभ
प्रदोष 18:19 – 20:53 शुभ

💮चोघडिया, दिन
अमृत 07:04 – 08:28 शुभ
काल 08:28 – 09:52 अशुभ
शुभ 09:52 – 11:17 शुभ
रोग 11:17 – 12:41 अशुभ
उद्वेग 12:41 – 14:06 अशुभ
चर 14:06 – 15:30 शुभ
लाभ 15:30 – 16:55 शुभ
अमृत 16:55 – 18:19 शुभ

🚩चोघडिया, रात
चर 18:19 – 19:54 शुभ
रोग 19:54 – 21:30 अशुभ
काल 21:30 – 23:05 अशुभ
लाभ 23:05 – 24:41* शुभ
उद्वेग 24:41* – 26:17* अशुभ
शुभ 26:17* – 27:52* शुभ
अमृत 27:52* – 29:28* शुभ
चर 29:28* – 31:03* शुभ

💮होरा, दिन
चन्द्र 07:04 – 07:59
शनि 07:59 – 08:56
बृहस्पति 08:56 – 09:52
मंगल 09:52 – 10:49
सूर्य 10:49 – 11:45
शुक्र 11:45 – 12:41
बुध 12:41 – 13:38
चन्द्र 13:38 – 14:34
शनि 14:34 – 15:30
बृहस्पति 15:30 – 16:26
मंगल 16:26 – 17:23
सूर्य 17:23 – 18:19

🚩होरा, रात
शुक्र 18:19 – 19:23
बुध 19:23 – 20:26
चन्द्र 20:26 – 21:30
शनि 21:30 – 22:34
बृहस्पति 22:34 – 23:37
मंगल 23:37 – 24:41
सूर्य 24:41* – 25:45
शुक्र 25:45* – 26:48
बुध 26:48* – 27:52
चन्द्र 27:52* – 28:56
शनि 28:56* – 29:59
बृहस्पति 29:59- 31:03

*🚩 उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩*

मकर > 04:30 से 06:16 तक
कुम्भ > 06:16 से 07:48 तक
मीन > 07:48 से 09:16 तक
मेष > 09:15 से 10:54 तक
वृषभ > 10:54 से 12:52 तक
मिथुन > 12:52 से 15:06 तक
कर्क > 15:06 से 17:24 तक
सिंह > 17:24 से 19:36 तक
कन्या > 19:36 से 21:46 तक
तुला > 21:46 से 00:04 तक
वृश्चिक > 00:04 से 02:18 तक
धनु > 02:18 से 04:22 तक

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान————-सोम*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

13 + 2 + 1 = 16 ÷ 4 = 0 शेष
मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

शनि ग्रह मुखहुति

*💮 शिव वास एवं फल -:*

13 + 13 + 5 = 31 ÷ 7 = 3 शेष

वृषभा रूढ़ = शुभ कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*

*सोम प्रदोष व्रत (शिव पूजन)*

*सर्वार्थ सिद्धि योग 18:00 से*

*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*

गुरुरग्निर्द्वि जातीनां वर्णानां ब्राह्मणो गुरुः ।
पतिरेव गुरुः स्त्रीणां सर्वस्याभ्यागतो गुरुः ।।
।। चा o नी o।।

ब्राह्मणों को अग्नि की पूजा करनी चाहिए . दुसरे लोगों को ब्राह्मण की पूजा करनी चाहिए . पत्नी को पति की पूजा करनी चाहिए तथा दोपहर के भोजन के लिए जो अतिथि आये उसकी सभी को पूजा करनी चाहिए .

*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*

गीता -: गुणत्रयविभागयोग :- अo-14

सत्त्वं रजस्तम इति गुणाः प्रकृतिसम्भवाः ।,
निबध्नन्ति महाबाहो देहे देहिनमव्ययम्‌ ॥,

हे अर्जुन! सत्त्वगुण, रजोगुण और तमोगुण -ये प्रकृति से उत्पन्न तीनों गुण अविनाशी जीवात्मा को शरीर में बाँधते हैं॥,5॥,

*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
योजना फलीभूत होगी। मनमाफिक स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से अच्‍छी खबर मिल सकती है।

🐂वृष
डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है।

👫मिथुन
ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में चैन रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी कार्य पूर्ण होंगे।

🦀कर्क
फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धन की तंगी होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा।

🐅सिंह
प्रियजनों के साथ बेवजह रिश्तों में खटास आ सकती है। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। हताशा का अनुभव होगा। मन की बात किसी को न बतलाएं। संवेदनशीलता बढ़ेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें।

🙍‍♀️कन्या
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी प्रबु‍द्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

⚖️तुला
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।

🦂वृश्चिक
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। तनाव व चिंता में कमी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। समय अनुकूल है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

🏹धनु
चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की संभावना है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। बिना वजह कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा यथासंभव टालें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धैर्य रखें।

🐊मकर
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका काम बन सकता है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

🍯कुंभ
आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छी खबर प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। भूले-बिसरे साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

🐟मीन
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*

*🛕जय सियाराम🙏*

*🌳 “मिट्टी का प्रभाव” 🌳*
*इस कथा को अवश्य पढ़ें*

जिस भूमि मेँ जैसे कर्म किए जाते हैँ, वैसे ही संस्कार वह भूमि भी प्राप्त कर लेती है।
इसलिए गृहस्थ को अपना घर सदैव पवित्र रखना चाहिए।

मार्कण्डेय पुराण मेँ एक कथा आती है- राम लक्ष्मण सीता जब वन में प्रवास कर रहे थे। मार्ग में एक स्थान पर लक्ष्मण का मन कुभाव से भर गया, मति भ्रष्ट हो गयी।

वे सोचने लगे – कैकेयी ने तो वनवास राम को दिया है मुझे नहीं। मैं राम की सेवा के लिए कष्ट क्यों उठाऊँ?

राम जी ने लक्ष्मण से कहा – लक्ष्मण इस स्थल की मिट्टी अच्छी दिखती है, थोड़ी बाँध लो। लक्ष्मण ने एक पोटली बना ली। मार्ग में जब तक लक्ष्मण उस पोटली को लेकर चलते थे तब तक उनके मन में कुभाव ही बना रहता था।

किन्तु..जैसे ही रात्रि में विश्राम के लिए उस पोटली को नीचे रखते उनका मन राम सीता के लिए ममता और भक्ति से भर जाता था।

2-3 दिन यही क्रम चलता रहा जब कुछ समझ नही आया तो लक्ष्मण ने इसका कारण राम जी से पूछा..

श्रीराम ने कारण बताते हुए कहा – भाई! तुम्हारे मन के इस परिवर्तन के लिए दोष तुम्हारा नहीँ बल्कि उस मिट्टी का प्रभाव है, जिस भूमि पर जैसे काम किए जाते हैं उसके अच्छे बुरे परमाणु उस भूमिभाग में और वातावरण में भी छूट जाते हैं। जिस स्थान की मिट्टी इस पोटली में है, वहाँ पर सुंद और उपसुंद नामक दो राक्षसो का निवास था। उन्होंने कड़ी तपस्या के द्वारा ब्रह्मा जी को प्रसन्न करके अमरता का वरदान माँगा। ब्रह्मा जी ने उनकी माँग तो पूरी की किन्तु कुछ नियन्त्रण के साथ। उन दोंनो भाइयो में बड़ा प्रेम था अतः उन्होंने कहा कि हमारी मृत्यु केवल आपसी विग्रह से ही हो सके। ब्रह्माजी ने वर दे दिया। वरदान पाकर दोनों ने सोचा कि हम कभी आपस में झगड़ने वाले तो हैं नही अतः अमरता के अहंकार में देवों को सताना शुरु कर दिया। जब देवों ने ब्रह्माजी का आश्रय लिया तो ब्रह्माजी ने तिलोत्तमा नाम की अप्सरा का सर्जन करके उन असुरों के पास भेजा। सुंद और उपसुंद ने जब इस सौन्दर्यवती अप्सरा को देखा तो कामांध हो गये तुम मेरी हो और अपनी अपनी कहने लगे तब तिलोत्तमा ने कहा कि मैं तो विजेता के साथ विवाह करुँगी।

तब दोनो भाईयो ने विजेता बनने के लिए ऐसा घोर युद्ध किया कि दोनो आपस मे लड़ के मर गये। वे दोनों असुर जिस स्थान पर झगड़ते हुए मरे थे, उसी स्थान की यह मिटटी है। अतः इस मिटटी में भी द्वेष, तिरस्कार, और वैर का सिंचन हो गया है।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *