उत्तराखंडऋषिकेश

*चंद्रेश्वर महादेव क्लब ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी और लखपत सिंह बुटोला का किया पुतला दहन*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 24 फरवरी 2025।

चंद्रेश्वर महादेव क्लब द्वारा कांग्रेस विधायक हरीश धामी और लखपत सिंह बुटोला का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और मैदानी जिले में निवास कर रहे लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग पर निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया।

सोमवार को बड़ी संख्या में चंदेश्वर महादेव क्लब से जुड़े लोग देहरादून तिराहे पर पहुंचे। यहां कांग्रेस के विधायक हरीश धामी सहित विधायक लखपत सिंह बुटोला पर मैदानी जिलों में निवास कर रहे गैर पर्वतीय समुदाय के लोगों पर अभद टिप्पणी करने पर नाराज की जताई गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और पुतला आग के हवाले किया गया।

क्लब से जुड़े देवदत्त शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायकगण अभद्र भाषा का प्रयोग सरेआम और जानबूझकर कर रहे हैं, जबकि उत्तराखंड की संस्कृति ऐसी नहीं है उन्होंने कहा कि दोनों विधायक गणों को सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

क्लब से जुड़े सोनू पांडे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा बांटने की राजनीति करती है विकास और जनकल्याण के लिए कार्य करने में कांग्रेस पिछड़ी है। यही कारण है कि आज सत्ता से बाहर है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के यही दोहरे चरित्र के कारण भविष्य में भी जनता उन्हें सत्ता से बाहर ही रखेगी।

इस अवसर पर क्लब के कैलाश चंद उर्फ मुन्ना, राजकुमार राजभर, किशन मंडल, शिवम शाह, प्रेम साहनी, संदीप साहनी, अरविंद शर्मा, लक्ष्मण शाह, अंकुर प्रजापति, विपिन मंडल, सुनील यादव, अजय कुमार, ऋषि कुमार, रामप्रवेश साहनी, मंटू साहनी, विजय साहनी, सीताराम साहनी, गौरव दीवान, सोनू शर्मा, विजय ठाकुर, अनिल राजभर, दीपक जायसवाल, मुकेश राजभर, हेमंत साहनी आदि उपस्थित रहे।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *