उत्तराखंड

*मंजुश्री खेतान का आकस्मिक निधन एक अपूर्णीय क्षति- श्रीवास्तव*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 17/05/2024स्वर्गाश्रम-जौंक- स्वर्गाश्रम ट्रस्ट की चेयरपर्सन मंजूश्री खेतान के निधन पर साधू संतों, संस्कृत के छात्र स्थानीय व्यवसायियों और कर्मचारियों ने भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की। मैनेजर कर्नल विनयकांत श्रीवास्तव ने कहा कि यह स्वर्गाश्रम ट्रस्ट परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है।
स्वर्गाश्रम ट्रस्ट परिवार साधु-संत सभी छात्रों ने प्रधान गद्दी पर शोकसभा आयोजित की। जिसमें पूज्य स्व. बसंत कुमार बिरला, डॉ. सरला बिरला की सुपुत्री मंजुश्री खैतान को ट्रस्ट परिवार की ओर से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक कर्नल वीके श्रीवास्तव ने कहा कि 65 वर्षीय खेतान का संक्षिप्त बीमारी के बाद उनके कोलकाता स्थित आवास में निधन हो गया। वह अपने पीछे असाधारण नेतृत्व और परोपकार की विरासत छोड़ गईं। खेतान ने अपने पिता के निधन के बाद जुलाई 2019 में चेयरपर्सन की भूमिका निभाई। अक्टूबर, 1998 में केसोराम बोर्ड में शामिल होने के बाद खेतान ने अपने पिता उद्योगपति बसंत कुमार बिरला के निधन के बाद जुलाई, 2019 में चेयरपर्सन की भूमिका निभाई।
बताया में स्वर्गाश्रम में आवश्यक चीजों को छोड़कर सभी आयुर्वेदिक सभी स्कूल कार्यालय संपूर्ण रूप से बंद रहे।
 श्रद्धांजलि देने वालों में डिप्टी मैनेजर जयेश कुमार झा, एकाउंटेंट रुदल यादव, शिक्षक विनायक भट्ट, सुरेश चन्द्र भट्ट, महेश दत्त नौटियाल, विजय बिजलवाण, मुन्ना चौधरी, विजेन्द्र दत्त शर्मा, अनूप कोठियाल, राजेंद्र चमोली, हरपाल सिंह, अनिल तिवारी, कृष्ण गोपाल, विनय कोठियाल, सुरेंद्र, दिनेश भट्ट, गोकुल भट्ट, कैलाश भट्ट रामेश्वर थपलियाल, हिमांशु बिजल्वाण, सचिन सौदियाल सहित अन्य साधु संत भी मौजूद रहे।

आज स्वर्गाश्रम में आवश्यक चीजों को छोड़कर सभी औषधालय, सभी स्कूल, कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रखा गया।

स्वर्गीय मंजूश्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *