उत्तराखंड

एसडीआरएफ के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य व सराहनीय सेवा के लिए किया सम्मानित।

देव भूमि जे के न्यूज,15 अगस्त 2024-

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के द्वारा विशिष्ट कार्यों के लिए सेनानायक, एस0डी0आर0एफ मणिकांत मिश्रा को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा सराहनीय सेवा के लिए उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वाले एसडीआरएफ टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी।

इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड द्वारा पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित परेड के दौरान SDRF के 05 अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह:-*
1) निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद
2) निरीक्षक कविंद्र सजवाण
3) आरक्षी विपिन आर्य
4) आरक्षी मातबर सिंह
5) आरक्षी देवेंद्र सिंह।

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *