उत्तराखंड

ऋषिकेश- नगर निगम में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस।

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 15/08/2024-

स्वतंत्रता दिवस की शुभ अवसर पर शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात स्वर्ण जयंती मंच नगर निगम ऋषिकेश में ध्वजारोहण किया गया।
साथ ही लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024, चार धाम यात्रा, कावड़ यात्रा तथा मानसून सत्र के दौरान बेहतरीन काम करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार की समस्या सुश्री शीला रतूड़ी भी उपस्थित हुई जिन्हें नगर निगम द्वारा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अभिनव पहल करते हुए 26 जनवरी 2024 को प्रत्येक माह के बेस्ट कर्मचारी का चयन करने का निर्णय लिया गया था जिस क्रम में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर तथा राजकीय जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ ही नगर निगम कार्मिकों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेहतरीन प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा नगर निगम के कार्मिकों का एक म्यूजिकल ग्रुप तैयार करने तथा निगम की पत्रिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया तथा इसकी घोषणा की गई।

इस अवसर पर सभी उपस्थित कार्मिकों द्वारा आगामी स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने का संकल्प भी दोहराया गया।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्मिक
1- रमेश सिंह रावत सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश
2-तरुण लाखेड़ा जूनियर इंजीनियर नगर निगम ऋषिकेश
3- दिलीप अवस्थी कंप्यूटर ऑपरेटर नगर निगम
4- गुरमीत सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर नगर निगम
5- शिव सिंह राणा अनु सेवक नगर निगम
6- यश कुमार अनु सेवक नगर निगम
7- राकेश सिंह नेगी वाहन चालक नगर निगम

चार धाम यात्रा में बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिक

1- विनोद पुरोहित जूनियर इंजीनियर नगर निगम
2- अभिषेक मल्होत्रा सफाई निरीक्षक नगर निगम
3- विनोद भारती सफाई सुपरवाइजर नगर निगम
4- नरेश कुमार सफाई सुपरवाइजर नगर निगम
5-अजय बागड़ी सफाई सुपरवाइजर नगर निगम
6- राजेंद्र सिंह राणा पीआरडी नगर निगम

कावड़ यात्रा में बेहतर कार्य करने वाले कार्मिक

1-अमित नेगी मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम ऋषिकेश
2- प्रिंस गुप्ता आउटसोर्स कार्मिक नगर निगम
3-महेंद्र कुमार पर्यावरण सुपरवाइजर नगर निगम

मानसून सत्र के दौरान बेहतर काम करने वाले कार्मिक

1- संदीप रतुडी़ जूनियर इंजीनियर नगर निगम
2- नीरज कुमार वाहन चालक
3- सतपाल वाहन चालक

कार्यालय स्तर में बेहतरीन कार्य करने वाले कार्मिक
1- दिनेश उनियाल स्टोर कीपर नगर निगम
2-अदिति वर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर टैक्स सेक्शन
3- कीर्ति जोशी आउटसोर्स कार्मिक जन्म मृत्यु अनुभाग
4- भावना चौधरी आउटसोर्स कार्मिक योजना अनुभाग
5- सुनील गौड़ अनु सेवक
6- अक्षय कुमार लेखा लिपिक नगर निगम
7-श्रीमती सरस्वती देवी पीआरडी नगर निगम
8- सुरेंद्र सिंह रागढ़ अनु सेवक नगर निगम

पर्यावरण मित्र श्रीमती किरण, श्रीमती कमला, श्रीमती माला सहित अन्य पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया

Devbhumi jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *