ऋषिकेश

ऋषिकेश- नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी तथा अतिक्रमण करने पर ₹5100 का वसूला जूर्माना।

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,29/08/2024-

नगर निगम ऋषिकेश की ओर से दिनांक 29/08/2024 लाजपत राय मार्ग एवं छोटी सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक/ पॉलीथिन एवं गंदगी तथा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया ।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि अभियान के दौरान निगम ऋषिकेश की टीम द्वारा 08 दुकानदारों का चालान कर ₹5,100का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया तथा 05 kg प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त की गई।

चालान किए गए दुकानदारों के नाम-

1~ मिथिलेश (छोटी सब्जी मंडी)~500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग किए जाने पर।
2~ महावीर सिंह (देहरादून रोड) 1000/~ दुकान के बाहर सार्वजनिक जगह पर गंदगी करने पर।
3~ सोनू (लाजपत राय मार्ग) 500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर।
4~ बृजेंद्र 500/- लाजपत राय मार्ग (दुकान के बाहरगंदगी करने पर)
5~ विधि चंद (छोटी सब्जी मंडी) 500/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर।
6~ महेश प्रोविजन स्टोर छोटी सब्जी मंडी 1000/- प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर।
7~~जानू फास्ट फूड [लाजपत राय मार्ग] 500/- अतिक्रमण एवं गंदगी।
8~ संजय लाजपत राय मार्ग 600/- दुकान के बाहर गंदगी एवं प्लास्टिक का प्रयोग करने पर।
टीम में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित नेगी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष सेमवाल, पीआरडी राजेंद्र राणा, एवं रोहित उपस्थित रहे।

देवभूमि jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *