उत्तराखंडधर्म-कर्मराशिफल

*आज आपका राशिफल एवं प्रेरक प्रसंग- अपनी गठरी टटोलें*


*आज का पञ्चांग*

*दिनांक:- 30/03/2025, रविवार*
*प्रतिपदा , शुक्ल पक्ष,*
*चैत्र*
(समाप्ति काल)

तिथि——— प्रतिपदा 12:48:52 तक
पक्ष———————— शुक्ल
नक्षत्र———- रेवती 16:34:03
योग————– ऐन्द्र 17:52:41
करण————- बव 12:48:52
करण———- बालव 22:59:08
वार———————–रविवार
माह————————– चैत्र
चन्द्र राशि———मीन 16:34:03
चन्द्र राशि—————— मेष
सूर्य राशि——————- मीन
रितु———————— वसंत
आयन——————-उत्तरायण
संवत्सर—————– विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर) ————–सिद्धार्थी
विक्रम संवत————– 2082
गुजराती संवत———— 2081
शक संवत—————- 1947
कलि संवत—————- 5126
सूर्योदय————– 06:13:08
सूर्यास्त————— 18:34:24
दिन काल———— 12:21:16
रात्री काल————- 11:37:37
चंद्रोदय————– 06:33:12
चंद्रास्त—————–19:46:26
लग्न—- मीन 15°22′ , 345°22′
सूर्य नक्षत्र——– उत्तरा भाद्रपदा
चन्द्र नक्षत्र—————— रेवती
नक्षत्र पाया—————— स्वर्ण

*🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩*

च—- रेवती 11:17:13

ची—- रेवती 16:34:03

चु—- अश्विनी 21:50:59

चे—- अश्विनी 27:08:11

*💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮*

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
==========================
सूर्य= मीन 11°40, उ oभाo 4 ञ
चन्द्र= मीन 23°30 , रेवती 3 च
बुध =मीन 05°52 ‘ उ o भा o 1 थ
शु क्र= मीन 04°05, उ o फाo’ 1 दू
मंगल=मिथुन 28°30 ‘ पुनर्वसु ‘ 3 हा
गुरु=वृषभ 21°30 रोहिणी, 4 वु
शनि=मीन 00°28 ‘ पू o भा o , 4 दी
राहू=(व) मीन 02°40 पू o भा o, 4 दी
केतु= (व)कन्या 02°40 उ oफा o 2 टो

*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 💮🚩💮*

राहू काल 17:02 – 18:34 अशुभ
यम घंटा 12:24 – 13:56 अशुभ
गुली काल 15:29 – 17:02 अशुभ
अभिजित 11:59 – 12:48 शुभ
दूर मुहूर्त 16:56 – 17:45 अशुभ
प्रदोष 18:34 – 20:56 शुभ

💮गंड मूल अहोरात्र अशुभ

🚩पंचक ⁵ 06:13 – 16:34 अशुभ

💮चोघडिया, दिन
उद्वेग 06:13 – 07:46 अशुभ
चर 07:46 – 09:18 शुभ
लाभ 09:18 – 10:51 शुभ
अमृत 10:51 – 12:24 शुभ
काल 12:24 – 13:56 अशुभ
शुभ 13:56 – 15:29 शुभ
रोग 15:29 – 17:02 अशुभ
उद्वेग 17:02 – 18:34 अशुभ

🚩चोघडिया, रात
शुभ 18:34 – 20:02 शुभ
अमृत 20:02 – 21:29 शुभ
चर 21:29 – 22:56 शुभ
रोग 22:56 – 24:23* अशुभ
काल 24:23* – 25:50* अशुभ
लाभ 25:50* – 27:18* शुभ
उद्वेग 27:18* – 28:45* अशुभ
शुभ 28:45* – 30:12* शुभ

💮होरा, दिन
सूर्य 06:13 – 07:15
शुक्र 07:15 – 08:17
बुध 08:17 – 09:18
चन्द्र 09:18 – 10:20
शनि 10:20 – 11:22
बृहस्पति 11:22 – 12:24
मंगल 12:24 – 13:26
सूर्य 13:26 – 14:27
शुक्र 14:27 – 15:29
बुध 15:29 – 16:31
चन्द्र 16:31 – 17:33
शनि 17:33 – 18:34

🚩होरा, रात
बृहस्पति 18:34 – 19:33
मंगल 19:33 – 20:31
सूर्य 20:31 – 21:29
शुक्र 21:29 – 22:27
बुध 22:27 – 23:25
चन्द्र 23:25 – 24:23
शनि 24:23* – 25:21
बृहस्पति 25:21* – 26:19
मंगल 26:19* – 27:18
सूर्य 27:18* – 28:16
शुक्र 28:16* – 29:14
बुध 29:14* – 30:12

*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩*

मीन > 05:30 से 06:54 तक
मेष > 06:54 से 08:34 तक
वृषभ > 08:34 से 10:32 तक
मिथुन > 10:32 से 12:50 तक
कर्क > 12:50 से 15:06 तक
सिंह > 15:06 से 17:18 तक
कन्या > 17:18 से 19:36 तक
तुला > 19:36 से 21:48 तक
वृश्चिक > 21:48 से 00:12 तक
धनु > 00:12 से 02:28 तक
मकर > 02:28 से 04:02 तक
कुम्भ > 04:02 से 05:26 तक

*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*

(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

*नोट*– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

*💮दिशा शूल ज्ञान————-पश्चिम*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा चिरौंजी खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*

*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*

1 + 1 + 1 = ÷ 4 = 3 शेष
मृत्यु लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l

*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

सूर्य ग्रह मुखहुति

*💮 शिव वास एवं फल -:*

1 + 1 + 5 = 7 ÷ 7 = 0 शेष

शमशान वास = मृत्यु कारक

*🚩भद्रा वास एवं फल -:*

*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*

*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*

*हिंदू नव वर्ष प्रारम्भ*

*गुड़ी पड़वा (चैत्र नवरात्रि) प्रारम्भ*

*सर्वार्थ सिद्धि योग 16:32 से*

*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*

हस्ती अंकुशमात्रेण बाजी हस्तेन ताड्यते ।
श्रृड्गि लकुटहस्ते न खड्गहस्तेन दुर्जनः ।।
।। चा o नी o।।

अपना पैर कभी भी इनसे न छूने दे…
१. अग्नि
२. अध्यात्मिक गुरु
३. ब्राह्मण
४. गाय
५. एक कुमारिका
६. एक उम्र में बड़ा आदमी.
५. एक बच्चा.

*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*

गीता -:दैवासुरसम्पद्विभागयोग :- अo-15

द्वौ भूतसर्गौ लोकऽस्मिन्दैव आसुर एव च।,
दैवो विस्तरशः प्रोक्त आसुरं पार्थ में श्रृणु॥,

हे अर्जुन! इस लोक में भूतों की सृष्टि यानी मनुष्य समुदाय दो ही प्रकार का है, एक तो दैवी प्रकृति वाला और दूसरा आसुरी प्रकृति वाला।, उनमें से दैवी प्रकृति वाला तो विस्तारपूर्वक कहा गया, अब तू आसुरी प्रकृति वाले मनुष्य समुदाय को भी विस्तारपूर्वक मुझसे सुन॥,6॥,

*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।

🐂वृष
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।

👫मिथुन
प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

🦀कर्क
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।

🐅सिंह
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।

🙍‍♀️कन्या
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें।

⚖️तुला
यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

🦂वृश्चिक
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

🏹धनु
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।

🐊मकर
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें।

🍯कुंभ
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।

🐟मीन
धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
*🚩🕉️आo पंडित अच्युता नन्द त्रिपाठी की ओर से नव वर्ष वसंत नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं जय माता की🕉️🚩*
*🚩आपका दिन मंगलमय हो🚩*

*🛕जय सियाराम*

*🌳 अपनी गठरी टटोलें 🌳*

दो आदमी यात्रा पर निकले ! दोनों की मुलाकात हुई,दोनों का गंतव्य एक था तो दोनों यात्रा में साथ हो चले। सात दिन बाद दोनों के अलग होने का समय आया तो एक ने कहा:-भाई साहब ! एक सप्ताह तक हम दोनों साथ रहे क्या आपने मुझे पहचाना ?
दूसरे ने कहा:- नहीं, मैंने तो नहीं पहचाना।
पहला यात्री बोला:- महोदय मैं एक नामी ठग हूँ परन्तु आप तो महाठग हैं। आप मेरे भी गुरू निकले।
दूसरे यात्री बोला “कैसे?”
पहला यात्री:- कुछ पाने की आशा में मैंने निरंतर सात दिन तक आपकी तलाशी ली,मुझे कुछ भी नहीं मिला। इतनी बड़ी यात्रा पर निकले हैं तो क्या आपके पास कुछ भी नहीं है? बिल्कुल खाली हाथ हैं ?
दूसरा यात्री “मेरे पास एक बहुमूल्य हीरा है और थोड़ी-सी रजत मुद्राएं भी है।
पहला यात्री बोला:- तो फिर इतने प्रयत्न के बावजूद वह मुझे मिले क्यों नहीं?
दूसरा यात्री “मैं जब भी बाहर जाता, वह हीरा और मुद्राएं तुम्हारी पोटली में रख देता था और तुम सात दिन तक मेरी झोली टटोलते रहे। अपनी पोटली सँभालने की जरूरत ही नहीं समझी, तो फिर तुम्हें कुछ मिलता कहाँ से?”

ईश्वर नित नई खुशियाँ हमारी झोल़ी मे डालता है परन्तु हमें अपनी गठरी पर निगाह डालने की फुर्सत ही नहीं है ! यही सबकी मूलभूत समस्या है।जिस दिन से इंसान दूसरे की ताकझाक बंद कर देगा उस क्षण सारी समस्या का समाधान हो जाऐगा अपनी गठरी टटोलें !

*👉 जीवन में सबसे बड़ा गूढ मंत्र है स्वयं को टटोले और जीवन-पथ पर आगे बढ़े सफलतायें आप की प्रतीक्षा में है।*
आप सभी को देवभूमि जे के न्यूज की ओर से नवसंवत्सर 2082एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं मंगल कामनाएं।

*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, वो पर्याप्त है।।

देवभूमि jknews

जीवन में हमेशा सच बोलिए, ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *